Ro no D15139/23

धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान योजना के तहत बकरी इकाई वितरण हेतु खुला बाजार 13 मार्च को

अम्बिकापुर 02 मार्च 2026/  पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक ने बताया कि  छत्तीसगढ़ शासन की “धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान“ योजना के तहत चयनित 11 हितग्राहियों को बकरी इकाई वितरण हेतु आगामी 13 मार्च 2026 को अम्बिकापुर में खुले बाजार का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए राज्य के पंजीकृत पशु व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक व्यापारी अपने आवेदन 09 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं।  इच्छुक व्यापारी आवेदन का प्रारूप और अन्य विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट  http://surguja.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन समय में कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं में उपस्थित होकर भी जानकारी ली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कुल 11 बकरी इकाई का वितरण किया जाना है। प्रत्येक इकाई में 5 मादा बकरी और 1 नर बकरा शामिल हैं। इस प्रकार कुल 55 मादा बकरी और 11 नर बकरों का वितरण होगा। मादा बकरी की आयु न्यूनतम 1 वर्ष और वजन कम से कम 10 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसके लिए प्रति बकरी 6 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा। नर बकरा उन्नत नस्ल का होना चाहिए, जिसकी आयु न्यूनतम 1.5 वर्ष और वजन कम से कम 15 किलोग्राम हो। इसके लिए प्रति बकरा 10 हजार रुपए का भुगतान निर्धारित है। सभी पशु संक्रामक रोगों से मुक्त और टीकाकरण युक्त होने चाहिए। व्यापारियों को छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत पशु चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य एवं टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • Related Posts

    होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

    अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश* *होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी* *सभी वार्डों…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सा कर्मी बने प्रेरणा स्रोत

    मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 02 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन