Ro no D15139/23

बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय समारोह में हुए शामिल
सीएम श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमिपूजन, चौक निर्माण के लिए 40.79 लाख रुपए की घोषणा की
बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
 

अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2025/  जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी, राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अम्बिकापुर में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश की ओर से बाबा कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को नहीं छोड़ा। उन्होंने पुरखों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इतनी बड़ी शिक्षा प्राप्त की, बाबा कार्तिक उरांव ने कहा था कि जिताना ज्यादा से ज्यादा पढ़ेंगे, उतना ही ज्यादा समाज को गढ़ेंगे। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। हमें उनके बताए हुए रास्ते के नक्शे कदम पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगर निगम कार्यालय के समीप बनने वाले बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमिपूजन किया तथा मूर्ति एवं चौक निर्माण के लिए 40.79 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह चौक बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों, विचारों और योगदान की स्मृति को सहेजने का प्रतीक बनेगा।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि, बाबा कार्तिक उरांव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए अपने जीवन समर्पित किया हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है, उन्होंने समाज के संस्कृति, सभ्यता परंपरा और रीति-रिवाज को मानते हुए समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने बाबा कार्तिक उरांव के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने सदैव समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। यह आज की आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित कर एकता के सूत्र में बांधे, जिससे जनजातीय समाज सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामणि निकुंज, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, राष्ट्रीय संयोजक जनजातीय सुरक्षा मंच श्री गणेश राम भगत, श्रीमती माता राम बाई,  समाज प्रमुख एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया संयुक्त निरीक्षण

      सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सुरक्षा में लापरवाही पर अधीक्षक को निलंबित करने दिए निर्देश अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत…

    Read more

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के वाॅक इन इंटरव्यू परिणाम जारी

      अम्बिकापुर 24 जुलाई 2026/   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थायी रूप…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें