Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट आँगन” के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल सभा एवं पालक सत्र का आयोजन

रायपुर, 06 फरवरी 2026/ जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आँगन” के अंतर्गत परियोजना आरंग के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल सभा एवं पालक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ पालकों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी पालकों को दी गई तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में संतुलित आहार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समुदाय को गर्भावस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, सकारात्मक सोच एवं तनाव प्रबंधन के विषय में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि मानसिक रूप से स्वस्थ मातृत्व, शिशु के बेहतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), जननी सुरक्षा योजना (JSY) सहित अन्य शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे पात्र महिलाएं समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला प्रशासन की इस पहल को उपस्थित पालकों एवं समुदायजनों ने सराहना करते हुए इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

      *ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से पारदर्शिता को मिली नई गति* *रायपुर, 09 अप्रैल 2026/* महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    आजीविका मिशन से रमशीला कश्यप को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

        *किराना दुकान से लगभग 25 हजार रुपये की कर रहीं हैं आय अर्जित* रायपुर, 09 अप्रैल 2026। एक समय माओवाद से प्रभावित रहा कोंडागांव जिले का दूरस्थ ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….