Ro no D15139/23

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य स्तरीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन

*प्रदेशभर के वालंटियर्स होंगे शामिल*

रायपुर, 23 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विश्व रेडक्रॉस दिवस (08 मई) के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रेडक्रॉस राज्य शाखा रायपुर के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जारी की गई। निर्धारित कार्यक्रमों के तहत समूह नृत्य, प्रहसन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रदेशभर के रेडक्रॉस वालंटियर्स भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बैठक में रेडक्रॉस गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु जन-जागरूकता अभियान, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण का विस्तार तथा विशेष अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है। साथ ही रक्तदान शिविरों को वृहद स्तर पर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जूनियर रेडक्रॉस एवं यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मानवीय सेवा से जोड़ने और उनमें सेवा भाव विकसित करने पर भी बल दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कार्ययोजना के अनुसार माहवार गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्ययोजना में शैक्षणिक भ्रमण, प्राकृतिक अध्ययन, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, काउंसलर ट्रेनिंग, ट्रैकिंग कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को शामिल किया गया है। इसी प्रकार रक्तदाता दिवस, विश्व योग दिवस, साक्षरता दिवस, आपदा प्रबंधन, दिव्यांगजन जागरूकता सहित वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का प्रावधान किया गया है। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव भी दिए।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन