Ro no D15139/23

जनजातीय गरिमा उत्सव के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

*जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और योजनाओं की पहुंच पर दिया गया जोर*

रायपुर , 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

जनजातीय गरिमा उत्सव के सफल आयोजन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बलरामपुर जिला और उसके सभी विकासखंडों में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उत्सव की तैयारियों एवं क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।

उन्मुखीकरण कार्यक्रमों में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, पारंपरिक कला, वाद्य यंत्र और सामाजिक गौरव के संरक्षण एवं प्रदर्शन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही “जनभागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत दूरस्थ और विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, वृक्षारोपण, जनसुनवाई और मैदानी गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा हुई।

अधिकारियों ने विभागीय समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए, वहीं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय समुदाय की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को जनोत्सव के रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल