गेमिंग उद्योग से संबंधित हमारे उत्पाद पूरी दुनिया तक पहुंचने चाहिए; हमें एनिमेशन की दुनिया में भी अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहिए: नरेन्द्र मोदी

भारत को मेड इन इंडिया गेमिंग उत्पादों को तैयार करने में अपनी समृद्ध प्राचीन विरासत एवं साहित्य का लाभ उठाना चाहिए: प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2024 12:29PM by PIB Delhi

आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत के लोगों से देश को विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

 

वैश्विक गेमिंग बाज़ार में अग्रणी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत को मेड इन इंडिया गेमिंग उत्पादों को तैयार करने में अपनी समृद्ध प्राचीन विरासत एवं साहित्य का लाभ उठाना चाहिए। गेमिंग का एक बड़ा उभरता हुआ बाजार है और हम इस क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा दे सकते हैं।

श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, “हम हर बच्चे को स्वदेशी रूप से विकसित खेलों की ओर आकर्षित कर सकते हैं और मैं चाहता हूं कि प्रत्येक भारतीय बच्चा, युवा, एआई पेशेवरों सहित आईटी पेशेवर गेमिंग की दुनिया का नेतृत्व करें- न केवल खेलने में, बल्कि हमारे गेमिंग उत्पादों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने में भी। उन्होंने कहा, “हम एनिमेशन की दुनिया में भी अपना प्रभुत्व स्थापित कर सकते हैं।”

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KOXL.jpg

Related Posts

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

  रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर…

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी होली की शुभकामनाएं

रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीॅ और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *