Ro no D15139/23

अखबारी कागज में खाद्य पदार्थों की पैकिंग स्वास्थ्य के लिए घातक खाद्य एवं औषधि प्रशासन की आमजन व खाद्य कारोबारियों से अपील

न्यूनतम लागत के कारण खाद्य पदार्थों के लाने-ले जाने एवं पैकिंग के लिए प्रायः छपाई में उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज अथवा प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। विशेषकर स्ट्रीट फूड में भोजन को अखबार में लपेटकर देने तथा घरों में भी गहरे तले हुए खाद्य पदार्थों से अतिरिक्त तेल सोखने के लिए अखबारी कागज का उपयोग आम बात है।

पर्यावरणीय परिस्थितियों से भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उचित खाद्य पैकेजिंग आवश्यक है, किंतु अखबारी कागज/प्रिंटेड पेपर के उपयोग से उसमें प्रयुक्त स्याही भोजन में स्थानांतरित हो जाती है। इससे भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा प्रभावित होती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
अखबार अथवा प्रिंटेड पेपर की छपाई में प्रयुक्त स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फ्थेलेट, डाइ-एन-आइसोब्यूटाइलेट सहित अनेक हानिकारक रसायन एवं रंजक होते हैं। ये पदार्थ तेल के साथ मिलकर भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे पाचन संबंधी विकार, विषाक्तता (टॉक्सिसिटी), विभिन्न प्रकार के कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र के कमजोर होने जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ जिला-धमतरी द्वारा सामान्यजन एवं समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की जाती है कि खाने-पीने की वस्तुओं के लेन-देन एवं पैकिंग में छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज/प्रिंटेड पेपर का उपयोग न करें। यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता ऐसा करता पाया जाए, तो उसे इसके दुष्प्रभावों एवं संभावित नुकसानों की जानकारी देते हुए ऐसा न करने की सलाह दें।
बार-बार समझाइश के बावजूद यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता नियमों का पालन नहीं करता है, तो इसकी सूचना श्री फनेश्वर पिथौरा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला धमतरी (मोबाइल नंबर: 87706 01262) को प्रदान करें।

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….