Ro no D15139/23

पदम पुरस्कार 2026 के लिए 31 जुलाई 2025 तक किए  जा सकेंगे नामांकन

यदि ऑनलाइन नामांकन में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो, तो संबंधित व्यक्ति जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है

जशपुरनगर 23 जून 2025/ गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन व सिफारिशें 15 मार्च 2025 से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://www.awards.gov.in   पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि अनुशंसित व्यक्ति को ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो वह बिना किसी संकोच के जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है। प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्कृष्ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन व सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण अधिकतम 800 शब्द में शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र, अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो। इस संबंध में और अधिक जानकारी बेबसाइट https://www.padmaawards.gov.in   पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी परीक्षा, 4904 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

      जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन…

    Read more

    युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर जशपुर में 28 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 360 पदों पर होगी भर्ती 10वीं पास से लेकर नर्सिंग योग्यताधारी युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

      जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान