Ro no D15139/23

धान खरीदी 15 नवम्बर से — एग्रीस्टेक किसान पंजीयन पोर्टल में छुटे खसरे जोड़ने की सुविधा प्रारंभ

धमतरी, 10 नवम्बर 2025/– आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय हेतु कृषकों का एग्रीस्टेक किसान पंजीयन पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिले के अधिकांश कृषकों का पंजीयन एवं एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

हालांकि पंजीयन के दौरान कुछ कृषकों के खसरा नंबर छूट जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसे कृषक भाईयों की सुविधा के लिए शासन द्वारा अब एग्रीस्टेक किसान पंजीयन पोर्टल में छुटे हुए खसरा नंबर जोड़ने का विकल्प प्रारंभ किया गया है।
कृषक अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) / च्वाईस सेंटर से संपर्क कर छुटे हुए खसरा नंबर का पंजीयन करवा सकते हैं।
यह ध्यान देना आवश्यक है कि धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो रही है। अतः कृषक भाई किसी भी असुविधा से बचने के लिए शीघ्रता से छुटे हुए खसरे का पंजीयन करवा लें, अन्यथा इन खसरों से संबंधित उपज का विक्रय संभव नहीं होगा।
जिला प्रशासन धमतरी द्वारा समस्त कृषकों से अपील है कि वे समय पर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें ताकि धान खरीदी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?