Ro no D15139/23

जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 60 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरगुजा जिले के 54 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू एवं तेज गति से जारी है। जिलेभर में किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने में उत्साह देखा जा रहा है, जिससे खरीदी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।
जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 60214.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 55,937 किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें 54 उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाओं के माध्यम से धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं
जिले के 54 धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना उपलब्धता,इलेक्ट्रॉनिक तुलाई,नमी परीक्षण, टोकन वितरण, भुगतान प्रक्रिया जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी और निरीक्षण भी किया जा रहा है।

खरीदी में पारदर्शिता और सुगमता पर जोर
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक केंद्र में निगरानी समितियों की सक्रियता और डिजिटल प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। तुंहर टोकन ऐप जैसे डिजिटल माध्यमों से किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

जिले में खरीदी में और तेजी आने की संभावना
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में धान खरीदी और अधिक गति पकड़ सकती है। किसानों को समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित ढंग से धान बेचने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है तथा धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने