Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने खोली किसानों की तरक्की की राह सर्वाधिक समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को मिला संबल

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और पहले से अधिक सशक्त बन रहे हैं। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ रही है।
प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए जाने से अब किसानों को केवल अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पहुंचना होता है, जहां विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी होती है।
कोरबा जिले के ग्राम गढ़ उपरोड़ा निवासी कृषक  आगर साय पिता  बुद्धू सिंह ने सोनपुरी उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय कर इस व्यवस्था का लाभ उठाया। उन्होंने 36 क्विंटल धान का विक्रय किया और बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, उपार्जन केंद्र में बैठने, पानी एवं सभी सुविधा उपलब्ध है।
श्री साय ने कहा कि समय पर भुगतान और सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।  सरकार की नीतियों का प्रभाव हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। किसान अब अपनी आय से खेती के विस्तार, भूमि क्रय और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं तथा कर्ज और उससे जुड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और खेती आज सम्मानजनक व सुरक्षित आजीविका बन रही है।

  • Related Posts

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक, एग्री-स्टैक आईडी अनिवार्य कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खाद्य सहित संबंधित अधिकारियों के दिये आवश्यक दिशा निर्देश

      कोरबा 24 जून 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के इच्छुक किसानों के लिए पंजीयन एवं संशोधन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से 31…

    Read more

    षष्ठम विधानसभा का दषम् सत्र 13 जुलाई से अधिकारी-कर्मचारियों के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

     कोरबा 24 जून 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी षष्ठम् विधानसभा के दषम् सत्र आगामी 13 जुलाई से प्रारंभ होकर 17 जुलाई तक रहेगा। जिसमें विधानसभा प्रष्नों का उत्तर निर्धारित समयावधि में…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश