Ro no D15139/23

तालिबान के हमले के बाद हथियार छोड़कर भागी पाकिस्तानी सेना, चौकियों पर अफगान सैनिकों का कब्जा

काबुल/इस्लामाबाद । काबुल पर हवाई हमले के बाद शुरू हुआ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब बड़े युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। काबुल पर हमले के जवाब में तालिबान के नेतृत्व वाले अफगान सुरक्षा बलों ने शनिवार देर रात डूरंड लाइन (अफगान-पाकिस्तान सीमा) पार कर पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर हमला बोल दिया। अफगान बलों ने एक साथ सीमा के पांच प्रांतों से हमले किए, जिससे पाकिस्तानी रक्षा पंक्ति उखड़ गई। पाकिस्तानी सेना की 7 चौकियां तबाह हो गई हैं और कई पर अफगानिस्तान के सैनिकों का कब्जा है। हमला इतना अप्रत्याशित था कि पाकिस्तानी सैनिक अपने हथियार छोड़कर भागने को मजबूर हो गए।

हथियार छोड़कर भागे पाकिस्तानी सैनिक

हुर्रियत रेडियो ने बताया है कि अफगान बलों के हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक अपने हथियार छोड़कर भाग गए हैं। हुर्रियत रेडियो ने एक वीडियो प्रसारित किया है, जिसमें अफगान बल खोस्त प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों के छोड़े गए हथियार का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान के हमले में मरने वाले पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

पाकिस्तानी सेना ने शुरू की मोर्टार शेलिंग

अफगान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की सेना ने हेलमंद, कंधार, जाबुल, पक्तिका, खोस्त, नंगरहार और कुनार प्रांतों से पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ऑपरेशन रात 12 बजे खत्म कर दिया गया। हालांकि, ताजा रिपोर्ट बता रही हैं कि अभी भी लड़ाई जारी है। पाकिस्तानी सेना लगातार अफगानिस्तान में मोर्टार शेलिंग कर रही है।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे अफगानिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलीबारी का पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर छह से ज्यादा जगहों पर गोलीबारी हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट में तालिबान बलों के हवाले से कहा कि उन्होंने तीन पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कई अफगान चौकियों को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से साझा किए गए वीडियो फुटेड में अफगानिस्तान की ओर बंदूक और तोपखाने से गोलीबारी दिखाई दे रही है, जिससे रात का आसमान चमक रहा है।

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान की ओर से की गई अकारण गोलीबारी का पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर छह से ज्यादा जगहों पर गोलीबारी हुई है। सीएनएन की रिपोर्ट में तालिबान बलों के हवाले से कहा कि उन्होंने तीन पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कई अफगान चौकियों को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से साझा किए गए वीडियो फुटेड में अफगानिस्तान की ओर बंदूक और तोपखाने से गोलीबारी दिखाई दे रही है, जिससे रात का आसमान चमक रहा है।

  • Related Posts

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      बेहद बेहतरीन, मगर अत्यंत अश्लील ‘धुरंधर’। फिल्म के बीस मिनट बाद का दृष्य देखिये-जब हीरो अपने मुकाम पे यानि लियारी पहुंचता है, वहां के स्थानीय गुण्डों से मुलाकात होती…

    Read more

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    Ayatollah Khamenei : सोनिया गांधी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेट किलिंग पर मोदी सरकार की‘चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उसका यह रुख भारत की…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख