Ro no D15139/23

पाकीस्तनी सेना की इज्जत तार-तार, अफगान की सड़कों पर दौड़े पाक के टैंक

पाकिस्तानी सैनिकों की वर्दियां उतार चौराहे पर लटकाएं
काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इस संघर्ष विराम के तहत अगले 48 घंटों तक दोनों देश एक दूसरे पर कोई हमला नहीं करेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दावा किया गया है कि ये वीडियो दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के लिए राजी होने से कुछ देर पहले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक प्रांत की सड़कों पर टैंक दौड़ रहे हैं। दावा किया गया है कि ये टैंक अफगानी सेना ने पाक की सेना से छीन लिया। कुछ तस्वीरों में पाकिस्तानी सिपाहियों की वर्दियां को चौराहे पर लटकाता हुआ दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि अफगानिस्तान में तालिबान की सेना ने बुधवार को बॉर्डर पर टकराव के दौरान पाकिस्तानी सेना से ये टैंक छीन लिए थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने यह भी दावा किया अफगानिस्तान की सेना ने सीमा इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का जवाब दिया। इसमें बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके बाद अफगानिस्तान के सेना ने पाकिस्तानी हथियार और टैंक जब्त कर लिए। वहीं, पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों को तबाह कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    Iran War : न्यूज एजेंसी Reuters के मुताबिक, उस फोन कॉल तक डोनाल्ड ट्रंप पहले ही सैन्य कार्रवाई के आइडिया को मंजूरी दे चुके थे. लेकिन उन्होंने अभी ये तय नहीं…

    Read more

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    संजीव हंस समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस समेत 8 लोगों के खिलाफ एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे