Ro no D15139/23

संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026
छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कोरबा 13 फरवरी 2026/
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।
15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर  संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच  गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपने गीतों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडेय द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पाली महोत्सव के अवसर पर युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस  प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।
समापन समारोह  16 फरवरी को
16 फरवरी को महोत्सव का समापन समारोह शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग,  वाणिज्य,  श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता सांसद  ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर  फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर नगर निगम  संजू देवी राजपूत,  उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा  निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली  अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया  गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।
समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक  अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर  अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

    दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित   धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026…

    Read more

    छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे … सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण

    *- बचत से बदली अपनी जिंदगी*   *- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम*   राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम