Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया

*कड़ी मेहनत,एकाग्र मन और बेहतर शिक्षा व्यक्ति को जीवन में हमेशा सफल बनाते हैं : भावना बोहरा*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में आज उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान भावना बोहरा ने बच्चों के साथ अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया साथ ही कोचिंग में पढ़ाई व सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा कर मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही।

विदित हो की पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ऐसे युवा जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं परन्तु संसाधनों की कमी व परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह पीछे रह जाते हैं उनके लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा पंडरिया में संचालित लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में IIT-JEE, NEET और CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 220 से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल रही है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लक्ष्य नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना का हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा संसाधनों की कमी होने की वजह से वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं उन्हें प्रोत्साहित करना है और उन्हें भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। इन युवाओं के ऊपर ही हमारे देश व प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव टिकी हुई है इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सभी का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। संसाधनों की कमी की वजह से कोई भी बच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहे इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आगे भी हमारा प्रयास जारी रहेगा। हमें ख़ुशी है कि आज लगभग 200 से अधिक बच्चों को हमारे इस प्रयास से लाभ मिल रहा है, इससे कहीं न कहीं उनके परिजनों को भी आर्थिक व मानसिक संबल मिल रहा है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारे पंडरिया विधानसभा का कोई भी युवा शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें। उन्हें बेहतर शिक्षा और सुविधा मिल सके तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु साधन व संसाधन की कमी उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में कोई अवरोध न बन सके इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और एक मंच देना चाहते हैं जिसके माध्यम से वे सही राह पर चल सकें, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित कर अपने समाज, माता-पिता, क्षेत्र और हम सभी का नाम रोशन कर सके। अपने लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सके एवं आर्थिक व संसाधनों के अभाव में पीछे न रह सकें।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?