Ro no D15139/23

जल संरक्षण की मिसाल-परचनपाल की पिंकी नेताम को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जगदलपुर, 17 मार्च 2026/ जल संरक्षण की दिशा में बस्तर की महिलाओं की पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है। विगत 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित जल महोत्सव में बस्तर विकासखंड के ग्राम परचनपाल की महिला जल वाहिनी सदस्य श्रीमती पिंकी नेताम को उनके उत्कृष्ट जल सेवा भाव और समर्पण के लिए पेयजल एवं जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की कुल 13 महिला जल वाहिनी के सदस्यों को यह सम्मान मिला।

पिंकी नेताम की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि गांव की महिला जल वाहिनी लगातार “पानी बचाओ अभियान” को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक कर रही है। महिला जल वाहिनी द्वारा गांव में कई व्यवहारिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। इनमें पानी की नियमित जांच, शुद्ध पेयजल के उपयोग को बढ़ावा, सार्वजनिक नलों से पानी का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग, और किचन व बाथरूम के अपशिष्ट जल का किचन गार्डन में पुनः उपयोग शामिल है। इसके साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण तथा बरसाती पानी का डबरी और तालाबों में संचयन जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं।

पिंकी नेताम बताती हैं कि इन प्रयासों के चलते अब गांव में जल संरक्षण केवल एक योजना नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। इस मुहिम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ ग्रामीणों और पंचायत पदाधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

बस्तर के परचनपाल गांव की यह पहल यह साबित करती है कि यदि सामूहिक इच्छाशक्ति और जागरूकता हो, तो जल संकट जैसी गंभीर समस्या का समाधान भी संभव है। पिंकी नेताम और उनकी टीम आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस थीम पर विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

    – वंदेमातरम् का उद्घोष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथा को संजोया गया*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा,…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां