Ro no D15139/23

बेंगलुरु से वाराणसी आ रहे विमान में कॉकपिट खोलने लगा पैसेंजर, उड़ती फ्लाइट में मचा हड़कंप

वाराणसी । बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इससे पूरे प्‍लेन में हड़कंप मच गया। यात्री ने दरवाजे का पासकोड भी डाला, लेकिन कैप्टन ने हाईजैक के डर से दरवाजा नहीं खोला। इस घटना के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी और उसके 7 साथियों को हिरासत में ले लिया। बाबतपुर पुलिस चौकी में सभी से पूछताछ की जा रही है।

सोमवार सुबह 8:14 पर बेंगलुरु से एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1086) उड़ी जो जो 10:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। विमान जब हवा में था तब एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। केबिन क्रू ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसके साथ कुछ और लोग भी आ गए और अंदर जाने का प्रयास करने लगे।

सीआईएसएफ ने आठ लोगों को हिरासत में लिया

कैप्टन ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। जैसे ही विमान वाराणसी में लैंड हुआ, सीआईएसएफ ने आरोपी और उसके 7 साथियों को हिरासत में ले लिया। एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना के बारे में जानकारी दी है।

क्‍या बोले एयरलाइंस के प्रवक्‍ता?

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि एक यात्री वॉशरूम की तलाश करते हुए कॉकपिट प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया था। संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई थी। जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    Iran US War Pakistan Mediation: ईरान युद्ध में सीजफायर करवाने की पाकिस्तान की कोशिशों को करारा झटका लगा है. ईरान ने अमेरिका द्वारा द्वारा प्रस्तुत किए गए 15 पॉइंट पीस प्लान…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?