Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा : ’’पीपल फार पीपल़़’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा किया रोपित

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2025/  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर श्री अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्राम पंचायत हर्राटिकरा, सांडबार में ’’पीपल फार पीपल़़’’ अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को पूरी तरह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया है। उनका संदेश ‘सेवा ही संकल्प’ हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा पखवाड़ा न केवल जरूरतमंदों की मदद का अवसर है, बल्कि यह समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का उत्सव है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और इसे जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर बड़ी संख्या में आमजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए तथा सभी ने प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान