Ro no D15139/23

शीतलहर से कांपे लोग, 8 दिसंबर तक इन राज्यों के लोग रहें अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 7 और 8 दिसंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, जबकि 10 और 11 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में शीतलहर की आशंका है. 7 और 8 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान के अलावा मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में, जबकि 7 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 7 दिसंबर को तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 7 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 8 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान घटा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान घटकर इस सर्दी के मौसम में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. आईएमडी ने अगले सात दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान जताया है. अगले तीन दिनों में दक्षिण दिनाजपुर को छोड़कर उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है.

झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप

झारखंड के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इस दौरान गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

यह भी पढ़ें

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया, जबकि घाटी के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही. मौसम विभाग ने सात दिसंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है जबकि आठ दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

राजस्थान के कुछ इलाके में शीतलहर जारी

राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार सर्दी पड़ रही है और शेखावाटी इलाके में शीतलहर जारी है. मौसम केंद्र का कहना है कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा.

  • Related Posts

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    PM Modi: भारत जैसे विशाल और प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र में जनता का भरोसा जीतना कठिन होता है और इसे बनाये रखना और भी कठिन काम है. लगातार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और जनता की…

    Read more

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    Mamata Banerjee Delhi Visit Political Silence: राजनीति में जब वक्त बदलता है, तो रसूखदार से रसूखदार नेताओं के दरबार भी किस तरह सूने पड़ जाते हैं, इसका सबसे जीवंत उदाहरण…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू