Ro no D15139/23

धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक होगा अग्निवीर भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षा

केवल ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं के लिए है यह भर्ती

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवार भाग लेंगे। रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास) श्रेणियों की भर्ती की जाएगी। 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हो सकेंगे।

रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भारतीय सेवा की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन www.joinindianarmy.nic.in और उनकी ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 में संपर्क कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है और स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में भर्ती पूरी तरह निःशुल्क और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत की जाती है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?