Ro no D15139/23

राष्ट्रीय युवा दिवस पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प एवं अप्रेंटिसशीप मेले का आयोजन : 190 प्रतिभागियों का हुआ चयन

प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प एवं अप्रेंटिसशीप मेले का आयोजन किया गया।

इस रोजगार मेले में 16 विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों ने सहभागिता करते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले के दौरान कुल 250 प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 190 युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य   नरेन्द्र उपाध्याय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी युवाओं से कुशल, सक्षम एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने प्लेसमेंट कैम्प एवं अप्रेंटिसशीप मेले में शामिल सभी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार प्रदान कर उन्होंने समृद्ध भारत के निर्माण में सराहनीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक   संजय ठाकुर, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री शिवचरण हिरवानी, प्लेसमेंट एडवाइजर   पवन बारले, प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमती सुधा ठाकुर सहित समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब