
राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 10 सितम्बर 2025 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में जय भोले फायनेशियल सर्विसेस रिसाली दुर्ग द्वारा इंश्योरेंस एडवाईजर के 20 पद एवं फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्ट्रीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई द्वारा फायर मेन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पद, ड्राईवर हेवी लाईसेंस के 10 पद, होम केयर टेकर सर्विसेस के 100 पद तथा शिव शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेसेटेटिव के 140 पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।







