Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण

– यूनिट का मरम्मत कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कर पुन: संचालित करने के दिए निर्देश
–  सब्जियों की विभिन्न वैरायटी के सीडलिंग पौधे किफायती दर पर किसानों के लिए रहेंगे उपलब्ध
राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस यूनिट के मरम्मत कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कर पुन: संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इस यूनिट के माध्यम से किसानों को लाभ होगा तथा सब्जियों की विभिन्न वैरायटी के सीडलिंग पौधे (थरहा) किफायती दर पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। प्लग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट अंतर्गत जर्मिनेशन चैम्बर एवं हार्डनिंग चैम्बर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जर्मिनेशन चैम्बर ठीक हो गया है तथा हार्डनिंग चैम्बर का सुधार कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में चक्रवाती तूफान के कारण पलग टाईप वेजिटेबल सीडलिंग यूनिट क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए उद्यानिकी विभाग से 32 लाख रूपए तथा डीएमएफ मद से 19 लाख रूपए की लागत से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी श्री रविन्द्र मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends