Ro no D15139/23

विभिन्न पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 जनवरी को

कोरबा 02 जनवरी 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 06 जनवरी 2025 को विभिन्न पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्लेसमेंट कैंप में फायर सेफ्टी एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट दुर्ग, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा एवं आहूजा मोबाईल एण्ड एसोसिरिस कोरबा अंतर्गत रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्त पदों में फायर सेफ्टी एण्ड डिजास्टर मैनेजमेंट दुर्ग अंतर्गत फायरमेन 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा इन फायरमेंन, आयु 22 से 40 वर्ष, अनुभव 06 माह, न्यूनतम वेतनमान 13 हजार से 16 हजार 500, सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, आयु 19 से 35 वर्ष, न्यूनतम वेतनमान 12 हजार से 14 हजार, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 50 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु 22 से 40 वर्ष, वेतनमान 14 हजार से 16 हजार, ड्राईवर(हैवी लायसेंस) के 10 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, आयु 22 से 35 वर्ष, अनुभव 06 माह, न्यूनतम वेतनमान 15 हजार से 18 हजार, और होम केयर टेकर सर्विसेस के 100 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, न्यूनतम वेतनमान 10 हजार से 12 हजार। इस सभी पदों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा।
इसी तरह वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं/12 वीं, आयु 18 से 30 वर्ष, न्यूनतम वेतनमान 13 हजार से 14 हजार, वेल्डर के 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8 वीं/10 वीं वेतनमान 14 हजार से 15 हजार, सिलाई मशीन आपरेटर के 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, वेतनमान 10 हजार से 12 हजार, होटल मैनेजमेंट के 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं, न्यूनतम वेतनमान 10 हजार से 12 हजार, सोलर टेक्नीशिय के 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं/आईटीआई, वेतनमान 14 हजार से 15 हजार, मोबाईल रिपेरिंग के 60 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वीं/आईटीआई वेतनमान 13 हजार से 15 हजार। इनका कार्यक्षेत्र संपूण भारत देश होगा। आहूजा मोबाईल एण्ड एसोसिरिस कोरबा अंतर्गत सेल्स एक्जीक्यूटिव्ह के 03 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12 वीं वेतनमान सात हजार और सेल्स मेंनेजर के दो पद हेतु शैक्षणिक योग्ता स्नातक, अनुभव 06 माह वेतनमान दस हजार प्रतिमाह होगा। कार्य स्थल कोरबा निर्धारित है। इच्छुक आवेदक 06 जनवरी को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में प्रातः 11 बजे उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे