Ro no D15139/23

मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर भर्ती हेतु 19 दिसम्बर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र  अम्बिकापुर द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक संस्था  YAKOHAMA  INDIA प्राइवेट लिमिटेड के संचालक  ममता गायकवाड़ उपस्थित रहेंगी। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से मशीन ऑपरेटर के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी., आई.टी.आई. निर्धारित है। योग्य अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ₹17,500/- वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए खुली है। प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होने के लिए रोजगार कार्यालय में अभ्यर्थी का जीवित पंजीयन अनिवार्य है। यह कैंप पूर्णतः निःशुल्क है तथा नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक की होगी। रोजगार कार्यालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। जिले की इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची,निवास प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ 19 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे के मध्य जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठा सकते  हैं।

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर