Ro no D15139/23

घर में वास्तु के इन नियमों से लगाएं घड़ी, गलत दिशा बन सकती है दुर्भाग्य की वजह

घरों की दीवार पर लटकी घड़ियां देखने में तो साधारण लगती हैं, लेकिन ये वास्तु को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं. सही वास्तु उपायों का पालन कर घड़ियों को घर की दीवार पर लगाने से घर की शुभता बढ़ती है, वहीं यदि इन्हें गलत वास्तु दिशा में रखा जाए या कोई गलती की जाए तो ये घर में नकारात्मकता लाती हैं.

घर हो, दफ्तर हो या स्कूल हर जगह आपको एक घड़ी लटकी हुई जरूर नजर आती है. दीवार पर लटकी घड़ियां हमें समय बताने के साथ-साथ घर को सजाने का काम भी करती हैं. कई बार ऐसा होता है कि हम बिना सोचे-समझे इन्हें किसी भी दिशा में लगा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है. वास्तु शास्त्र कहता है कि गलत दिशा में घड़ी लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर में नकारात्मकता का माहौल बनता है. ऐसे में जरूरी है कि घर में घड़ी लगाते समय वास्तु उपायों का पालन किया जाए.

दीवार घड़ी के वास्तु उपाय

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. शास्त्रों के अनुसार, उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास होता है. ऐसे में उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में समृद्धि आती है.
  • घड़ी को हमेशा साफ रखना चाहिए. घड़ी पर कभी भी धूल नहीं जमने देनी चाहिए.
  • शुभ रंग की घड़ियाँ घर में लगानी चाहिए. काले रंग की घड़ियाँ घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है.

दीवार घड़ी से जुड़ी सावधानियां

  • घर में कभी भी खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए. खराब या रुकी हुई घड़ी रुका हुआ समय दर्शाती है. माना जाता है कि इससे घर की तरक्की और बरकत रुक जाती है.
  • घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है.
  • Related Posts

    सूखाग्रस्त बेमेतरा में “ईंटों की फसल” पानी बचाने की नसीहतें, लेकिन खेतों में धधक रहे अवैध भट्टे….

    – 0 गोपाल शर्मा – की रिपोर्ट बेमेतरा 17 मार्च 26 :- बेमेतरा जिले में एक अजीब विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ कलेक्टर, सांसद, विधायक और मंत्री…

    Read more

    बिहार में एनकाउंटर, दो अपराधी और एक जवान की मौत, पुलिस को मिली धमकी- 15 पुलिसवालों को मारूंगा

    Encounter In Bihar: मोतिहारी के चकिया थाना इलाके के सिहोरवा मठ के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. करीब एक घंटे तक…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत