Ro no D15139/23

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 38000 पौधों का रोपण

राजनांदगांव 26 जुलाई 2025। हरियाली को समर्पित और मातृ-प्रेम की भावना से ओतप्रोत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोण किया और जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों, संस्थाओं एवं नागरिकों से एक पेड़ मां के नाम अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान में सहभागिता के लिए सहयोगी संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले समय में भी इस तरह के अभियानों में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 407 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, औद्योगिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से लगभग 38000 पौधों का रोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिले की अनेक अग्रणी संस्थाओं ने भाग लिया। इनमें उदयाचल, गायत्री परिवार, समता मंच, आस्था मूकबधिर शाला, अभिलाषा संस्थान, कॉपेडियन विलेजर्स वेलफेयर फाउंडेशन, हरियाली बहन अभियान मां बम्लेश्वरी ग्रुप, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, एबिस एक्सपर्ट, जनकल्याण सामाजिक संस्थान, साइट सेवर्स इंडिया फॉर्म, दीपिका विद्यालय, वैसलियन स्कूल, नेहरू विद्यालय सिंघोला, आदर्श विद्या मंदिर लखोली, सृजन हायर सेकेंडरी स्कूल सुरगी, सरस्वती शिशु मंदिर पटेवा एवं अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ सहित अन्य संगठनों का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम अंतर्गत चरागाह क्षेत्रों में आम, कटहल, नींबू, मुनगा, नीम, पीपल सहित अन्य फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। वहीं सड़कों के दोनों ओर करंज जैसे छायादार वृक्षों का रोपण किया गया, जिससे आने वाले वर्षों में फल और छाया के रूप में लाभ प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

      – स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर 200 बच्चों को मेडिसिन किट का किया गया वितरण राजनांदगांव 19 मार्च 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का…

    Read more

    त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026, मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त

    राजनांदगांव 18 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंडों के ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रवार मतदाता…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट