Ro no D15139/23

बस्तर ओलंपिक 2025 विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

दरभा, तोकापाल, जगदलपुर ब्लॉक में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
बकावंड, लोहंडीगुड़ा, बास्तानार विकासखंड में आज हुआ प्रारम्भ

 जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025/ बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में दरभा, तोकापाल और जगदलपुर विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ, वहीं बकावंड, लोहांडीगुडा और बस्तानार विकासखंडों में आज से प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।
खेल मैदानों में ग्रामीण खिलाड़ियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं दो वर्गों जूनियर और सीनियर ग्रुप में जोन आधार पर आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक वर्ग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा।समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के सीईओ, खेल अधिकारियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में खेलों का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाने के लिए खेल मैदानों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही।बस्तर ओलंपिक का यह चरण न केवल ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी पुनर्जीवित कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में विकासखंडों के विजेताओं के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ