Ro no D15139/23

नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

जिले में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: कलेक्टर

धमतरी, 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से रेस्ट हाउस में हाल ही में नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाक़ात की । कलेक्टर श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपस्थित खेल संघों के पदाधिकारियों से संवाद किया । खेलों के समग्र विकास, खिलाड़ियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर ने सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए खेल सामग्री की उपलब्धता, नए खेल मैदानों के निर्माण, प्रशिक्षण सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू (पहलवान) ने कुश्ती खेल को बढ़ावा देने हेतु समर्पित हॉल निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर कलेक्टर ने कांटा तालाब के समीप हॉल निर्माण के लिए सहमति जताई। वहीं, फ्रीडम अकैडमी के संचालक लोकेश साहू द्वारा आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवास व्यवस्था का सुझाव दिया गया, जिस पर कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज में अस्थायी ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी,विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने जिले में खेलों के विकास हेतु समन्वित प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।
// पाराशर/: अमित::

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान