Ro no D15139/23

धमतरी शहर के विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर कलेक्टर के सख्त निर्देश, धमतरी में फोरलेन सड़क सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण

धमतरी, 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4.4 किलोमीटर तथा सिहावा चौक से कुल्यारी तक 5 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने सड़क निर्माण को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त स्वरूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए डिवाइडर, समुचित स्ट्रीट लाइट, पाथवे (फुटपाथ) तथा कवर्ड नाली को अनिवार्य रूप से शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही सड़क की गुणवत्ता, चौड़ाई एवं सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में यदि पेड़ों की कटाई आवश्यक हो, तो उसके बदले कम से कम दस गुना अधिक पौधारोपण किया जाए तथा उनके संरक्षण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्माण में बाधा बन रहे पोलों के त्वरित शिफ्टिंग के निर्देश दिए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उल्लेखनीय है कि लगभग 9.4 किलोमीटर लंबाई की इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर ने कांटा तालाब पहुंचकर सौंदर्यीकरण एवं प्रस्तावित चौपाटी निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह स्थल भविष्य में नागरिकों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने बहु-दिशात्मक पहुंच मार्ग विकसित करने तथा छोटे संपर्क मार्गों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब स्थित गार्डन को कुश्ती संघ को सौंपने की बात भी कही, जिससे खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
इसके पश्चात कलेक्टर ने 500 सीटर नालंदा परिसर के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए परिसर के शीघ्र निर्माण पर जोर दिया। साथ ही नालंदा परिसर से पीजी कॉलेज तक शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर शैक्षणिक एवं युवा उपयोग के लिए संस्थान विकसित करने के निर्देश दिए।
अर्जुनी में प्रस्तावित नए बस स्टैंड निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने तथा फाउंडेशन कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यों के लिए संशोधित प्राक्कलन (रिवाइज्ड एस्टीमेट) तैयार करने को भी कहा। इस दौरान महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा मौजूद थे ।
अर्जुनी तालाब के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा जल निकासी की समस्या से अवगत कराए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में फोरलेन सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं खेल मैदान विकसित करने की योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने एवं अतिक्रमण मुक्त गांव के निर्माण में सहयोग की अपील की।
जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने चेयर, साउंड सिस्टम, लाइटिंग एवं फॉल्स सीलिंग जैसे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर सितंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही इंडियन कॉफी हाउस के निर्माण कार्य को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की।
जालमपुर वार्ड में निर्माणाधीन बॉक्स क्रिकेट मैदान एवं मकई गार्डन का निरीक्षण कर उन्होंने कार्यों को शीघ्र प्रारंभ एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। गार्डन के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले आगामी युवा कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की तथा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड और सांबलपुर चौक तक सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सभी विकास कार्यों में जनसुविधा, गुणवत्ता और दीर्घकालिक उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के नागरिकों को शीघ्र ही बेहतर बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
// पाराशर/अमित/

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान