Ro no D15139/23

खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी

*खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया निर्माणाधीन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण*

*उत्कृष्ट गुणवत्ता सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश*

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, खेल आदि क्षेत्र में सकारात्मक कार्य कर रही है। खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण के साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। इसी तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन 8 लेन सिंथेटिक एथलीट ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने कार्य की प्रगति का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा इसकी गुणवत्ता सर्वाेच्च स्तर की सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक एवं इंडोर कॉम्प्लेक्स की ड्रॉइंग और डिज़ाइन का बोर्ड प्रमुख सड़क मार्ग पर शीघ्रता से लगाया जाए, जिससे आमजन को यह जानकारी मिल सके कि बलौदाबाजार में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का खेल परिसर तैयार किया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इस अत्याधुनिक खेल संरचना के निर्माण से जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, इससे क्षेत्र में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलीट ट्रैक तथा 15 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपरपज इंडोर हॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ