Ro no D15139/23

PM मोदी को मिला ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, शिक्षा, व्यापार और CEPA पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सुल्तान ने ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया. यह पीएम मोदी को मिला 29वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है. मस्कट दौरे के दौरान उन्होंने शिक्षा, व्यापार, CEPA, AI और भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में वे ओमान पहुंचे. जॉर्डन और इथियोपिया की यात्रा पूरी करने के बाद जब पीएम मोदी मस्कट पहुंचे, तो यहां उन्हें ओमान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला. यह सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था, बल्कि भारत और ओमान के रिश्तों की गहराई का प्रतीक भी माना जा रहा है. गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया. यह ओमान का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है. यह सम्मान भारत और ओमान के बीच रिश्तों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान के लिए दिया गया. यह सम्मान समारोह अल बराका पैलेस में हुआ, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी हुई.

PM Modi Conferred Order Of Oman in Hindi: विदेशी सम्मान की सूची में जुड़ा 29वां नाम

‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ पीएम मोदी को मिलने वाला 29वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. इससे पहले उन्हें इथियोपिया का ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया और कुवैत का ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर जैसे बड़े सम्मान मिल चुके हैं. यह सम्मान पीएम मोदी की वैश्विक पहचान और भारत की बढ़ती कूटनीतिक ताकत को दिखाता है. पीएम मोदी ने भारत-ओमान संबंधों पर बात करते हुए कहा कि शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओमान में भारतीय शिक्षा के 50 साल पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है और यह दोनों देशों के रिश्तों में एक अहम पड़ाव है.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स