Ro no D15139/23

पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए इस सैन्य अभियान के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज भी आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के अपने संकल्प पर पूरी तरह अडिग है.

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने जबरदस्त साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प दिखाया था. उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला करने वालों को सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. प्रधानमंत्री के मुताबिक, पूरा देश भारतीय जवानों के शौर्य और बहादुरी को सलाम करता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेना की तैयारी, प्रोफेशनल रवैये और तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल को दुनिया के सामने रखा. पीएम मोदी के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ताकत और सुरक्षा बलों की बढ़ती एकजुटता को भी साफ तौर पर दिखाया.

ऑपरेशन सिंदूर क्यों चलाया गया?

ऑपरेशन सिंदूर को तीनों रक्षा बलों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ पश्चिमी सीमा पर सात से 10 मई, 2025 तक पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अंजाम दिया गया था. यह अभियान 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे.

  • Related Posts

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    #PM Modi Indian Seafarers G7 Trump: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री व्यापार पर उसके बढ़ते असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की…

    Read more

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    Russian Warship Firing English Channel: इंग्लिश चैनल में तनातनी बढ़ रही है. रूस के ‘शैडो फ्लीट’ को जब्त करने और उसके भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार करने के बाद, मंगलवार को यहां…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत