Ro no D15139/23

118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

TVK प्रमुख विजय कांग्रेस के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने के एक दिन बाद फिर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोक भवन पहुंचे. 24 घंटे के भीतर यह उनकी दूसरी मुलाकात रही. सूत्रों के मुताबिक, TVK प्रमुख विजय तभी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले पाएंगे जब वे बहुमत का आंकड़ा साबित कर देंगे. राज्यपाल राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं. जैसे ही जरूरी संख्या पूरी होगी, विजय को शपथ दिला दी जाएगी.

टीवीके के निर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई

TVK प्रमुख विजय ने सरकार गठन को लेकर 7 मई को पार्टी के जीते हुए नेताओं की अहम बैठक बुलाई. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब TVK बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे चल रही है और सरकार बनाने के लिए लगातार राजनीतिक बातचीत जारी है. कांग्रेस के पांच विजयी उम्मीदवारों ने टीवीके को समर्थन देने की पेशकश की है.

सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का होना जरूरी

विजय की पार्टी को 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत नहीं मिल पा रहा है. सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का होना जरूरी है. टीवीके ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 108 सीट पर जीत हासिल की. इनमें से विजय को अपनी जीती हुई दो सीट में से एक से इस्तीफा देना होगा. सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान टीवीके अपने विधायक दल के नेता का चुनाव भी कर सकती है.

विजय ने 6 मई को भी राज्यपाल से की थी मुलाकात

इससे पहले विजय ने 6 मई को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की थी और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि, लोक भवन के सूत्रों ने संकेत दिया था कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है.

कांग्रेस ने दिया TVK को समर्थन

कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी ने अपने पुराने सहयोगी DMK से भी नाता तोड़ लिया.

TVK के नेतृत्व में सरकार गठन में हो रही देरी पर कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि बहुमत साबित करने की सही जगह विधानसभा है, न कि लोक भवन. ज्योतिमणि ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यपाल के जरिए राजनीति कर रही है. उन्होंने मांग की कि राज्यपाल तुरंत TVK नेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें.

  • Related Posts

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    #PM Modi Indian Seafarers G7 Trump: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और समुद्री व्यापार पर उसके बढ़ते असर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की…

    Read more

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    Russian Warship Firing English Channel: इंग्लिश चैनल में तनातनी बढ़ रही है. रूस के ‘शैडो फ्लीट’ को जब्त करने और उसके भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार करने के बाद, मंगलवार को यहां…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत