Ro no D15139/23

पीएम विश्वकर्मा योजना ने  बलराम कुंभकार को दी आत्मनिर्भरता की नई रोशनी

 कोरबा, 19 फरवरी 2026/ यह कहानी कोरबा के निवासी श्री बलराम कुंभकार की है, जिन्होंने अपनी मेहनत और शासन की योजनाओं के प्रभावी उपयोग से अपने पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय को एक नई दिशा और पहचान दी है। हितग्राही बलराम ने छत्तीसगढ़ शासन की पी.एम. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा से टेलर (दर्जी) ट्रेड में कौशल विकास की शुरुआत की। प्रारंभ में उन्होंने 7 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके उपरांत उन्हें शासन द्वारा 4,000 रुपये की स्टाइपेंड राशि प्रदान की गई। अपने व्यवसाय को विस्तार देने के उद्देश्य से उन्हें बिना किसी गारंटर के 1 लाख रुपये का ऋण भी प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र को आधुनिक और सुसज्जित बनाने में किया।
वर्तमान में हितग्राही बलराम अपनी दक्षता को और अधिक निखारने के लिए 15 दिवसीय एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से वे नवीन डिजाइन, आधुनिक उपकरणों और उन्नत तकनीकों का उपयोग करना सीख रहे हैं, जिससे उनके पारंपरिक व्यवसाय को नई मजबूती और गति मिल रही है। इस एडवांस कोर्स के दौरान उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 7,500 रुपये का स्टाइपेंड तथा 1,000 रुपये का यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। भविष्य को लेकर लाभार्थी अत्यंत उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर मिलने वाली 2 लाख रुपये तक की बिना गारंटर ऋण सुविधा उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। उनका मानना है कि लाइवलीहुड कॉलेज से प्राप्त शिक्षण और वित्तीय सहायता ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की एक नई रोशनी जगाई है।

  • Related Posts

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

    *शुगरबीट की किस्म एलएस-6 की खेती एवं गन्ना के साथ अंतफसली पर अनुसंधान प्रारंभ* *किसानों के आय बढ़ाने में होगी सहायक* रायपुर, 3 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?