Ro no D15139/23

झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, 6 जून तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather News: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 6 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

झारखंड में गरज-चमक और तेज हवा

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवा चलने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है.

लोगों से अपील

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 2 जून से आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

डालटनगंज रहा सबसे गर्म, पारा 39.2 डिग्री

रविवार को डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री, जमशेदपुर का 34.4 डिग्री, बोकारो का 35.5 डिग्री और देवघर का 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

  • Related Posts

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या (IMNB NEWS AGENCY) नगर निगम, अयोध्या में आज ₹290 करोड़ से अधिक लागत की 245 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं रामायण वैक्स म्यूजियम व जोनल कार्यालय भवन के लोकार्पण…

    Read more

    Shiv Sena Crisis: ठाकरे पर शिंदे का तंज- भेड़िया बाघ की खाल ओढ़ ले, तो भी बाघ नहीं बन सकता

    Shiv Sena Crisis : शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के प्रतिद्वंद्वी गुट में शामिल होने की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार (19 जून) को कहा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा