Ro no D15139/23

धुन के पक्के प्रदीप ने अपनी जिद से दुनिया बदली…

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना   प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे के लिए बनी मददगार
– लघुवनोपज पर आधारित उद्योग लगाने से बदली तकदीर
– सलाना लगभग 4 लाख रूपए की हो रही आय
राजनांदगांव  धुन के पक्के ऐसे लोग जिन्होंने अपनी जिद से दुनिया बदली है। ऐसी ही एक मिसाल है वैशाली नगर राजनांदगांव निवासी श्री प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे, जिन्होंने अपने दृढ़ इरादों से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से एक ऐेसी राह बनाई, जिससे केवल आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त बने बल्कि स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया।   प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे ने बताया कि प्रदेश में लघुवनोपज की असीम संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत उद्योग प्रारंभ किया। मशीन एवं शेड के लिए 5 लाख 50 रूपए की राशि ऋण प्राप्त हुआ। जिसमें से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 2 लाख 13 हजार 500 रूपए अनुदान मिला। उन्होंने कौरिनभाठा में संस्कारधानी महिला कृषक अभिरूचि स्वसहायता समूह की महिलाओं को अपने उद्योग से रोजगार प्रदान किया।  योजना अंतर्गत प्राप्त राशि से उन्होंने आईटीआई बाम्बे से चिरौंजी डिकॉल्डीकेटर मशीन खरीदा है, जिससे चिरौंजी का छिलका अलग कर चिरौंजी अलग करते हैं। छिलके से चारकोल बना रहे हैं तथा कुछ चिरौंजी का तेल भी निकाल रहे हैं। हर्रा, बहेरा डिकॉल्डीकेटर से मशीन के माध्यम से हर्रा, बहेरा की छाल निकालते हैं। शेष गुठली से चारकोल निकालने का कार्य तथा हर्रा, बहेरा गिरी से तेल निकालने का कार्य कर रहे हैं। चिरौंजी, हर्रा एवं बहेरा की मार्केट में बहुत मांग है तथा इसकी अच्छी बिक्री हो रही है। जिससे सलाना लगभग 4 लाख रूपए की आय हो रही है।
श्री प्रदीप कुमार रामराव देशपांडे ने बताया कि उनका प्रोसेसिंग यूनिट सोलर प्लांट से चलता है। ग्रामीण एवं वनीय क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति में सुविधाजनक होने के कारण उन्होंने सोलर प्लांट लगवाया है। सोलर प्लांट से बिजली का बिल शून्य हो जाता है। नवीन तकनीक से कार्य करने पर वनीय क्षेत्रों में भी कार्य करने में सुविधा मिली है। वनीय क्षेत्रों में लघु वनोपज संग्रहण करने तथा पौध संरक्षण के प्रति जागरूकता आ रही है। समूह की महिलाओं को आजीविका का साधन मिलने से वे आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्ध हो रहीं हंै। उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखण्ड, ओडि़शा में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कारगर है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री    नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….