Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

 

*- 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत*

*- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणा*

राजनांदगांव 06 मई 2026। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री प्रवीण कुमार मिश्रा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली खर्च शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में तीन सदस्य हैं। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 900 से 1000 रूपए तक आता था, जो गर्मी के मौसम में और अधिक हो जाता था। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके बाद से पिछले तीन महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि शेष 81 हजार रूपए उन्होंने स्वयं निवेश किए। इसके लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया है, जिसे वे आगामी 3 वर्षों में चुका देंगे।
हितग्राही श्री मिश्रा के अनुसार उनका सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 18 से 19 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जबकि उनके घर की खपत करीब 10 यूनिट है। इस प्रकार प्रतिदिन 8 से 9 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने शीघ्र आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिसमें उन्हें केवल एक बार बैंक जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना पड़ा। शेष प्रक्रिया सहज रूप से पूर्ण हो गई। श्री मिश्रा इस योजना से इतने संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों को भी सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया, जिनके घरों में भी अब सोलर पैनल स्थापित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ विकल्प है, जिससे न केवल आर्थिक बचत होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। श्री प्रवीण कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अत्यंत लाभकारी एवं जनहितकारी बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा