Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

*कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा*

रायपुर, 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

प्रदेश के सभी 33 जिलों में बनाए गए 137 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 2155 सीटों के लिए 35 हजार 575 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान जिला स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई, जिससे परीक्षा बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई।

प्रयास आवासीय विद्यालयों के उत्कृष्ट परिणामों के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में प्रवेश को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में प्रयास विद्यालयों के 13 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा हर वर्ष यहां के विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए, सीएस, क्लैट और एनटीएसई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं।

प्रयास विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और एमबीबीएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश मिलने पर प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप अथवा एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2010 में रायपुर में पहला 200 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय शुरू किया गया था। वर्तमान में प्रदेश में 17 प्रयास विद्यालय संचालित हैं।

इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई, कोचिंग, आवास, भोजन, गणवेश और पुस्तकों की सुविधा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

    अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश रायपुर, 25 जून 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ…

    Read more

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन

      *टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट की स्थापना, 235 करोड़ का निवेश कर रही स्विफ्ट टेक्सटाइल्स, 4650 लोगों को मिलेगा रोजगार* *कपड़ा उद्योग की नई पहचान बनेगा नवा रायपुर, टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह