Ro no D15139/23

दीपावली पर्व पर अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानी एवं सुझाव

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2025। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ द्वारा जिले में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा उपायों के संबंध में बरती जाने वाली सावधानी के लिए दिशा-निर्देश एवं सुझाव जारी किए गए है। नागरिकों से दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए अनुमोदित लायसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही गुणवत्ता वाले फटाखे खरीदने कहा गया है। ईमारतों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों से दूर पार्क, बड़े मैदान, खुले स्थानों में फटाखे जलाए। फटाखे जलाते समय संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए पानी की बाल्टी निकट रखें। सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते है, आग से संबंधित चोटों के जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें। सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें। किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना ना हो, इसके लिए फटाखे फोडऩे के बाद इस्तेमाल किए गए फटाखों का पानी की बाल्टी में सुनिश्चित तरीके से निपटान करें। एक बार में एक ही फटाखे जलाए, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई फटाखे जलाने से बचे। फटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुनिश्चित दूरी रखें। फटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्यान में रखें, जिससे की उसकी चिंगारी घरों व व्यक्तियों की ओर न उड़े।
घर के अन्दर खिड़कियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर कभी फटाखे न जलाये। फटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचे क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते है। ज्वलनशील पदार्थ के पास पटाखों का उपयोग न करें, पटाखों को सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर व वाहनों जैसी वस्तुओ से दूर रखें। यदि कोई फटाखे जलाने में विफल रहता है, तो उसे पुन: जलाने का प्रयास न करें, कुछ देर प्रतिक्षा करने के उपरान्त उसका सुनिश्चित रूप से निपटान करें। पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाये, जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध कर सकते है। पर्दे या ज्वलनशील पदार्थ के पास तेल के दिये या मोमबत्ती को जलाते हुए उपेक्षित न छोड़े। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार न करें।

  • Related Posts

    धान के बीज उत्पादन में किसानों को मिलेगा 3500 से 3700 रूपए प्रति क्विंटल तक उपार्जन मूल्य

      – बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, 15 अगस्त तक कराएं पंजीयन राजनांदगांव 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए