Ro no D15139/23

बीजापुर में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गर्भवती महिला, नवजात और पर्यटक सुरक्षित

मुख्यमंत्री श्री साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों पर राहत और बचाव कार्य तेज*

रायपुर, 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संवेदनशील नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी का परिणाम है कि बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से गर्भवती महिला, नवजात शिशु और पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ग्राम डल्ला की एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए उफनती तालपेरु नदी पार कर सुरक्षित रूप से बासागुड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिलने से सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सका।

इसी तरह ग्राम बांडागुड़ा से प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु को भी सुरक्षित रूप से तालपेरु नदी पार कर बासागुड़ा अस्पताल लाया गया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

इसके अलावा ग्राम लंकापल्ली में फंसे सात पर्यटकों का प्रशासन ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

जिला प्रशासन ने बताया कि बारिश के मौसम में दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शाम 4 बजे तक इंद्रावती नदी का जलस्तर पुल के खतरे के निशान से 3.10 मीटर ऊपर दर्ज किया गया। इसके बावजूद प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प तथा प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में बीजापुर जिले में राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे संकट की घड़ी में लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!