Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को

धमतरी, 30 अप्रैल 2026/ प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-Detail पर अपलोड किया गया है। परीक्षार्थी उक्त वेबसाईट पर जाकर प्रवेश पत्र आगामी 9 मई तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में बाद नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा।
सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। साथ ही फोटोयुक्त मूल आईडी कार्ड-जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा। उन्हें कैल्कुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा। किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती है तो कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन