Ro no D15139/23

कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम की तैयारी

– कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित होने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर उपचार कराने की अपील की
– शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव व एम्स में की जा रही कोविड-19 संक्रमण की सैंपलिंग एवं जांच
राजनांदगांव 07 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने प्रदेश में मिल रहे कोविड-19 केस के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग को कोविड से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी करने तथा पूर्ण तैयारी के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित होने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालयों में जाकर उपचार कराने तथा संभावित संक्रमण की जांच शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव व एम्स में कराने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि कोविड-19 प्रबंधन हेतु आवश्यक दवाईयां, ऑक्सीजन कनेक्टर, ऑक्सीजन सिलिण्डर तथा आईसोलेशन वार्ड तथा जांच हेतु आवश्यक सामग्री की समीक्षा की गई है। साथ ही राज्य से कोविड-19 जांच एवं प्रबंधन हेतु समन्वय स्थापित किया गया है। जिले के चिकित्सा अधिकारियों की कोविड-19 की जांच एवं प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सैंपलिंग एवं जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी गई। सर्दी,खांसी,बुखार वाले व्यक्ति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित वाले कोमार्बिड व्यक्ति मास्क का उपयोग करें एवं अनावश्यक भीड़ वाले जगह से बचे तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में जाए। जिन घरों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीज पाये जाते है, उन घरों को हवादार रखें। संक्रमण से बचाव हेतु दूरी बनाये रखें। हैंडवाश तथा पूर्व में प्रचलित प्रोटोकाल का पालन करें एवं घबराये नहीं

  • Related Posts

    राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए किया गया चयनित

    राजनांदगांव 05 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 7 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र…

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?