Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के ‘राज्यस्तरीय आवास मेला 2025’ की तैयारियाँ जोरों पर

रायपुर, 19 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित ‘राज्यस्तरीय आवास मेला–2025’ की तैयारियाँ इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। 23 से 25 नवंबर 2025 तक रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को आवासीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी और सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। मेले की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं और मंडल के अधिकारी–कर्मचारी पूरे प्रदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ तकनीकी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वयं का घर उपलब्ध कराना गृह निर्माण मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ‘आवास मेला 2025’ इस उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें मंडल की सभी योजनाएँ और संपत्तियाँ आम नागरिकों के समक्ष एक ही मंच पर प्रस्तुत की जाएँगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में लगभग ₹2000 करोड़ की नई आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है, जिससे हाउसिंग बोर्ड की कार्यशैली और अधिक प्रभावी और गतिशील हुई है।

मेले के सफल आयोजन हेतु तैयारियाँ तेज़ कर दी गई हैं। प्रदेशभर में पोस्टर, फ्लेक्स, रेडियो विज्ञापन और सोशल मीडिया कैंपेन के माध्यम से व्यापक सूचना प्रसार किया जा रहा है। मेला संबंधी जानकारी नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-121-6313 पर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, मेला परिसर में पार्किंग, पेयजल, बैठने की सुविधा और मार्गदर्शन डेस्क जैसी सभी व्यवस्थाएँ तैयार की जा रही हैं।

मेले में आवंटी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से इच्छुक हितग्राही ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग कर सकेंगे। प्रत्येक स्टॉल पर संपत्तियों की जानकारी देने के लिए मंडल का स्टाफ उपलब्ध रहेगा। रायपुर, नवा रायपुर और आसपास की प्रमुख परियोजनाओं के लिए विशेष आवास रथ सेवा की व्यवस्था भी की जा रही है।

तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियर “आपका घर कैसे बनता है” थीम पर जनता को मार्गदर्शन देंगे। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मानकों की जानकारी के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का विशेष स्टॉल लगाया जाएगा। भवन निर्माण, प्लानिंग और लोन प्रक्रिया पर विशेषज्ञ सलाह भी मेले में उपलब्ध रहेगी।

हितग्राहियों को सिर्फ 1% राशि जमा कर आवास बुक करने की सुविधा रहेगी। वहीं घर खरीदने वालों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऑन-द-स्पॉट लोन अप्रूवल की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों के लिए आकर्षक विशेष उपहार रखे गए हैं।

गृह निर्माण मंडल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवास मेला 2025 में शामिल होकर अपने सपनों का घर पाने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त करें।

  • Related Posts

    कोण्डागांव जिले का मांदरी नृत्य दल भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में करेगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

      नई दिल्ली में बस्तर की प्रसिद्ध मांदरी नृत्य की प्रस्तुति देंगे कलाकार *रायपुर , 17 मार्च 2026/* राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में प्रथम…

    Read more

    मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी

      शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को दिया जा रहा बढ़ावाः मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान