Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की बहनों को किया प्रेरित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मन की बात में छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूलों से कुकीज बनाने का किया उल्लेख
प्रदेश में बहनें आत्मनिर्भरता के संकल्प को कर रही हैं साकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का किया अभिवादन
भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कुकीज बनाए जाने का उल्लेख करने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिवादन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बहनें अपने स्तर पर पहल कर आत्मनिर्भरता की नई मिसालें प्रस्तुत कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नारी शक्ति द्वारा किए जा रहे हैं नवाचारों का उल्लेख करने से उन्हें प्रेरणा मिलेगी और बहनें अपने कौशल और परिश्रम से नऐ आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर होंगी।
महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा, हमारे गांवों और खासकर के जनजातीय समुदाय के लोग इसके महत्व से अच्छी तरह परिचित हैं। देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कुकीज बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राजाखोह गांव की चार बहनों के प्रयास से ये कुकीज बहुत लोकप्रिय हो रही है। इन महिलाओं का जज्बा देखकर एक बड़ी कम्पनी ने इन्हें फेक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी। इससे प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं इनके साथ जुड़ गई हैं। इनके बनाए महुआ कुकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है।”

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ