Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी – सीईओ जिला पंचायत

 

सीईओ ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर सूर्यसभा का आयोजन कर जनसामान्य को करें प्रोत्साहित

राजनांदगांव 16 फरवरी 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय निकाय, कृषि विभाग के अधिकारी, बैंकर्स एवं वेन्डर्स की बैठक ली। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर सूर्यसभा का आयोजन कर जनसामान्य को प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा का आयोजन करने के निर्देश दिए। सूर्यसभा में प्राप्त आवेदनों पर वेन्डर्स सलेक्शन कराकर शीघ्र सोलर पैनल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सूर्यसभा में इच्छुक हितग्राहियों से त्रुटिरहित एवं संपूर्ण दस्तावेज के साथ आवेदन प्राप्त करने कहा, जिससे हितग्राहियों को बैंकों से ऋण की सुविधा शीघ्र प्राप्त हो सके। सूर्यसभा में हितग्राहियों से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जनमानस को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दें तथा उन्हें सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय-सीमा में उपभोक्ता के घर में सोलर पैनल स्टॉल करने के निर्देश वेन्डर्स को दिए।
उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत  देवेन्द्र कौशिक, लीड बैंक मैनेजर  मुनिश शर्मा, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंकर्स एवं वेन्डर्स उपस्थित थे। इस दौरान जनपद पंचायतों के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओं वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    दुलदुला में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित 130 दिव्यांगजनों का पंजीयन, 20 हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित

     जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं  विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र यूडीआईडी शिविर का…

    Read more

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से बेबी गुप्ता के जीवन में आया साकारात्मक परिवर्तन समूह से जुड़कर बेबी गुप्ता आर्थिक रूप से हुई मजबूत बैंकिंग ट्रांजेक्शन कार्य से प्रतिमाह कमा रही 11 हजार रुपए

    जशपुरनगर 12 मार्च 2026/  “बिहान“ छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को स्व सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें  प्रशिक्षण प्रदान…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम