Ro no D15139/23

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनसुविधा को प्राथमिकता

अधिकारियों के कार्यालयीन उपस्थिति एवं क्षेत्र भ्रमण हेतु समय-सारणी निर्धारित

धमतरी , 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की कार्यालयीन उपस्थिति एवं क्षेत्र भ्रमण को सुव्यवस्थित करने हेतु स्पष्ट समय-सारणी निर्धारित की गई है।
राज्य शासन के संज्ञान में यह तथ्य आया था कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के निरंतर क्षेत्र भ्रमण एवं दौरों के कारण कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन तथा आम जनता से प्रत्यक्ष भेंट के समय में अनियमितता उत्पन्न हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह व्यवस्था लागू की है।
जारी आदेशानुसार, राज्य के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय अथवा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस अवधि के दौरान कार्यालयीन नस्तियों का समयबद्ध निराकरण, विभागीय समीक्षा, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों से सहज रूप से संपर्क का अवसर मिलेगा।
वहीं, गुरुवार एवं शुक्रवार को अधिकारियों के लिए क्षेत्रीय निरीक्षण, विभागीय भ्रमण, निरीक्षण कार्य एवं अन्य बाह्य गतिविधियों हेतु निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था से क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।
शासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था, अति-आवश्यक प्रशासनिक कार्य अथवा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा आहूत बैठकों जैसी विशेष परिस्थितियों में ही निर्धारित समय-सारणी में परिवर्तन मान्य होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।
यह निर्णय प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल