Ro no D15139/23

प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा के पिता का निधन, एयरपोर्ट पर इमोशनल दिखीं 

इंटरटेनमेंट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन बहन एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इस वक्त नाजुक दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने 16 जून को अपने पिता को खो दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा की मौत 72 साल की उम्र में हुई है। मन्नारा ने अंतिम संस्कार समारोह की जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर यह हृदय विदारक पोस्ट साझा किया। इसके कुछ वक्त बाद ही उनका एक वीडियो सामने आया है। उन्हें बीते दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो सामने आई वीडियो में काफी परेशान और इमोशनल नजर आईं।

एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो

मन्नारा चोपड़ा अपने पिता की मौत के दौरान मुंबई से बाहर थीं। जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली वो मुंबई वापस लौटीं और इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर बहन मिताली हांडा के साथ स्पॉट किया गया। मन्नारा चोपड़ा ग्रीन शर्ट और ब्लू डेनिम में दिखीं। एक्ट्रेस काफी परेशान और रोती हुई नजर आईं। उन्हें लगेजल कैरी करते हुए देखा जा सकता है, वो फोन पर बात करते हुए भी वीडियो में नजर आ रही हैं, जिसमें काफी घबराई दिख रहे हैं। उन्हें इस हाल में देख उनके फैंस भी परेशान हो गए और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

लोगों का रिएक्शन

इस पोस्ट को देखने के बाद मन्नारा चोपड़ा के एक फैन ने लिखा, ‘इस मुश्किल वक्त में उसे अकेला छोड़ दो।’ एक अन्य ने लिखा, ‘पिता का जाना बेटी के लिए बहुत बड़ा गम होता है।’ वहीं कई लोगों ऐसे हैं जो ये जानना चाहते हैं कि उनके पिता को आखिर क्या हुआ और उनकी मौत अचानक कैसे हुई। इसी पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हम मन्नारा और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।’ इस तरह के कई और कमेंट वीडियो के कमेंट बॉक्स में देखने को मिल रहे हैं।

  • Related Posts

    सौरव गांगुली ने कहा- कई लोग कहते थे संजू सैमसन को टीम में नहीं लेना चाहिए

    सौरव गांगुली ने कहा कि यह पारी बताती है कि क्रिकेट में हालात कितनी जल्दी बदलते हैं. पिछले छह महीनों में सैमसन टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा…

    Read more

    इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

    *छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई* रायपुर, 03 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) युवाओं की प्रतिभा, तकनीकी…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी