
कलेक्टर जनदर्शन में शिक्षण शुल्क माफ, पीएम आवास राशि दूसरे खाते में जाने संबंधी, भूमि सीमांकन, जमीन बटवारा, फौती , खसरा ऑनलाइन करने, पेंशन भुगतान, वन अधिकार पत्र की स्वीकृति, नहर में भूमि अधिग्रहण की मुआवजा दिलाने बावत जैसी मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं तथा राजस्व विभाग से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। सभी विषयों को कलेक्टर ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए।









