Ro no D15139/23

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला: सरगना 3 और अभ्यर्थी 2 दिन की रिमांड पर

रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट

Ranchi News: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक सॉल्वर गिरोह मामले में हुए सरगना समेत पांच मुख्य आरोपियों और तीन अभ्यर्थियों को रिमांड पर लिया गया है. तमाड़ पुलिस ने अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सभी को पांच दिन की रिमांड पर लेने का आवेदन अदालत में दिया था. अदालत ने सरगना अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद को तीन दिन की रिमांड पर भेजा है. वहीं तीन अभ्यर्थियों को दो दिन की रिमांड पर लेने का आदेश दिया गया है.

सरगना और मुख्य आरोपियों से होगी पूछताछ

सोमवार से रिमांड अवधि शुरू हुई, जो बुधवार को खत्म होगी. अभ्यर्थियों की रिमांड मंगलवार को पूरी हो जाएगी. पुलिस इनसे पेपर लीक नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य सफेदपोशों के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश करेगी. सूत्रों का कहना है कि रिमांड के दौरान सरगना और अभ्यर्थियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है, जिससे कि यह पता चल सके कि साजिश कहां से रची गई थी.

74 अभ्यर्थियों की जमानत पर सुनवाई टली

इसी मामले में गिरफ्तार 74 अन्य अभ्यर्थियों की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. 14 से 17 अप्रैल के बीच 150 अभ्यर्थियों ने जमानत याचिका दाखिल की थी. अदालत ने सभी याचिकाओं पर 20 अप्रैल को सुनवाई तय की थी और केस डायरी मांगी थी. सोमवार को केस डायरी पेश नहीं की गई, इसके कारण सुनवाई टल गई और अगली तारीख 25 अप्रैल तय की गई है.

क्या है पूरा मामला?

उत्पाद सिपाही परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक की शिकायतें सामने आई थीं. जांच में पुलिस ने तमाड़ के रड़गांव और अन्य जगहों से सरगना समेत 166 लोगों को हिरासत में लिया था. इसी से पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ था.

  • Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी का गंभीर आरोप- मनीष गुप्ता को बचाने के लिए ममता बनर्जी ने दबाकर रखी ‘21 जुलाई कमीशन’ की रिपोर्ट

    पश्चिम बंगाल में 21 जुलाई की ‘शहीद दिवस’ रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की है कि उनकी सरकार वर्ष 1993 में हुए…

    Read more

    पुलिस ने डिंपल यादव को लिया हिरासत में, पेपर लीक मामले में संसद से जंतर-मंतर तक मार्च, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

    UP News: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सपा सांसद डिंपल यादव…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं